{"_id":"5a6f58624f1c1b77268b6ee7","slug":"81517246562-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 की नहीं 27 लाख की हुई थी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
70 की नहीं 27 लाख की हुई थी चोरी
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
एप्पल स्टोर में हुई 70 लाख की नहीं बल्कि 27 लाख की चोरी हुई थी। आगरा से पहुंचे स्टोर स्वामी ने कई घंटों की मशक्कत के बाद चोरी हुए सामान की फाइनल सूची ज्वालापुर पुलिस को सौंपी है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीम गठित कर दी है।
मध्य हरिद्वार में आई प्राइम एप्पल स्टोर में रविवार को बड़े ही सधे अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम देकर आईफोन, आईपेड, लेपटॉप एवं एसेसीरिज चोर ले उड़े थे। फोन ही नहीं बल्कि सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी वे साथ में ले गए थे। घटना के बाद स्टोर प्रबंधन ने करीब 70 लाख का नुकसान होने की बात कही थी।
विज्ञापन
आगरा से स्टोर मालिक रवि खंडेलवाल के पहुंचने पर असल में हुए नुकसान की स्थिति सामने आई। मालिक ने पुलिस को पूरे सामान की एक सूची सौंपी है, जिसकी कीमत करीब 27 लाख के आसपास है।
विज्ञापन
इधर, घटना के खुलासे के लिए हाथ पांव पटक रही पुलिस ने पांच टीमें गठित कर दी है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। एप्पल स्टोर के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। इसकी वजह ये है कि घटनास्थल पर सामने आए कई सवालों ने पुलिस को परेशान किया हुआ है।
आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले
एप्पल स्टोर में हुई चोरी की बड़ी वारदात से पर्दा उठाने के लिए जुटी पुलिस ने शोरूम के आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। बताया जा रहा है कि पुलिस को कुछ सूत्र मिले हैं लेकिन अभी पुलिस उस बारे में बोलने से बच रही है। यहां तक की आसपास के चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी रिकार्डिंग चेक की गई है। दिन भर एसआई कैलाश बिष्ट की अगुवाई में पुलिस टीम कैमरे खंगालने में जुटी रही।
इलेक्ट्रोनिक्स सर्विलांस पर फोकस
क्रिमिनल इटेंलीजेंस यूनिट (सीआईयू) इलेक्ट्रोनिक्स सर्विलांस पर कार्य कर रही है। घटनास्थल से उठाए गए सेल डाटा को खंगालने का कार्य तेजी से चल रहा है। उस पर ही सीआईयू का पूरा फोकस है। इससे पता चल सकता है कि उस वक्त घटनास्थल के टॉवर पर कौन -कौन से मोबाइल फोन एक्टिव थे, दूसरा उनकी लोकेशन फिर कहां- कहां बदलती रही।