फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश, दो आरोपी दबोचे

चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश, दो आरोपी दबोचे

Wed, 10 Apr 2019 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
चोरी की  घटनाओं का पर्दाफाश, दो आरोपी दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

पंचपुरी में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए ज्वालापुर पुलिस और सीआईयू ने वेस्ट यूपी के दो आरोपी दबोचे हैं जबकि गैंग के दो बदमाश हत्थे नहीं चढ़े हैं। एक आरोपी को हाल फिलहाल में ऋषिकेश पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोप में जेल भेजा है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों के कब्जे से नौ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक एलईडी और सेंट्रो कार बरामद की है।

कोतवाली ज्वालापुर में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने बताया कि ज्वालापुर और कनखल क्षेत्र में घटी चोरी की घटनाओं के खुलासे को पुलिस टीमें गठित की गई थी। मंगलवार की देर रात कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने हरिलोक कालोनी तिराहे के पास रुड़की की ओर से आ रही एक कार को रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर एलईडी, नौ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप एवं चोरी की वारदात को अंजाम देने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण से भरा बैग बरामद हुआ। कार सवार दो युवकों को कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में उन्होंने हरिद्वार, ऋषिकेश और रुड़की में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की कबूल ली। एसएसपी के अनुसार आरोपियों के नाम मुस्तकीम उर्फ सलमान पुत्र मुर्सलीन और इसरार पुत्र युनूस निवासीगण शाहजमाल किठौर मेरठ है। इनके दो साथी मोहसीन पुत्र सलीम निवासी डासना गाजियाबाद यूपी और रियाजुद्दीन पुत्र शौकत अली निवासी मुकिमपुर बिलखुवा हापुड़ यूपी फरार चल रहे हैं। एक साथी फिरोज पुत्र बाबू निवासी डासना गाजियाबाद को कुछ दिन पूर्व ही ऋषिकेश पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन के साथ पकड़ा है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने सीतापुर, श्रीनाथनगर, गुरुबख्श विहार कनखल में घर और दुकान में चोरी करने की बात कबूली है। उन्होंने बताया कि जेवर बेचकर मिले रुपये आरोपियों ने आपस में बांट लिए थे। इस दौरान एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एएसपी आयुष अग्रवाल, कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल, सीआईयू प्रभारी राजीव चौहान, एसआई ओमकांत भूषण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed