फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   गोल्डनपुरी के शिष्य के साथ दुष्कर्म मामले की पुलिस ने शुरु की जांच

गोल्डनपुरी के शिष्य के साथ दुष्कर्म मामले की पुलिस ने शुरु की जांच

Sun, 30 Dec 2018 03:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
गोल्डनपुरी के शिष्य के साथ दुष्कर्म मामले की पुलिस ने शुरु की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

जूना अखाड़े के दो संतों पर अपने शिष्य के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाने वाले गोल्डन बाबा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसएसपी पुलिस को जल्द जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं, गोल्डन बाबा ने चेतावनी दी है कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो वे दिल्ली में प्रधानमंत्री के आवास पर भी धरना देने से पीछे नहीं हटेंगे।

जूना अखाड़े से निष्कासित किए गए गोल्डन बाबा ने पिछले दिनों अखाड़े के दो संतों पर अपने शिष्य के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। शनिवार को हरिद्वार पहुंचे गोल्डन बाबा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि इस संबंध में हरिद्वार पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन 20 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि शिष्य के साथ दुष्कर्म के मामले में न्याय की मांग करने पर ही उन्हें अखाड़े से निष्कासित किया गया है। उन्होंने कहा कि मुझ पर समझौते का दबाव भी बनाया जा रहा है, लेकिन मैं न्याय के लिए किसी भी स्तर तक जाने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर धरना देंगे। गोल्डन बाबा ने कहा कि प्रयागराज कुंभ की तैयारियों के दौरान उनके शिष्य ने पहली बार उन्हें अपने साथ दुष्कर्म की जानकारी दी। इस पर उन्होंने जूना अखाड़े में शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार आकर एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में प्रयागराज पुलिस से भी शिकायत की गई है। इस दौरान दुष्कर्म का आरोप लगाने वाले शिष्य ने भी पत्रकारों को आपबीती बताई। वहीं, एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि गोल्डन बाबा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed