{"_id":"5b1032f84f1c1bae6e8b5960","slug":"51527788280-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व महिला भाजपा नेता के खिलाफ कोतवाली पहुंचे पुरोहित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व महिला भाजपा नेता के खिलाफ कोतवाली पहुंचे पुरोहित
Updated Thu, 31 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। ब्रह्मकुंड और पंडा समाज को लेकर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए तीर्थ पुरोहित समाज ने पूर्व महिला भाजपा नेता राखी सजवाण के खिलाफ तहरीर दी है। शिकायतकर्ताओं ने फेसबुक पर की गई टिप्पणी की छायाप्रति भी उपलब्ध कराई है।
बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे तीर्थ पुरोहितों ने पुलिस को जानकारी दी कि पूर्व महिला भाजपा नेता ने ब्रह्मकुंड और पंडा समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। आरोप लगाया कि महिला नेता ने पौराणिक तीर्थ स्थल को नकली बताया है। इससे पुरोहित समाज एवं हिंदू धर्मावंलंबियों की भावनाएं आहत हुई हैं। आरोप है कि इस तरह की टिप्पणी से शहर का माहौल खराब होने का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने कहा कि पहले भी महिला नेता पुरोहित समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी फेसबुक पर करती रही हैं। शिकायत करने वालों में उज्जवल पंडित, शैलेश मोहन, नवनीत चाकलान, सचिन लुतिया, हरिओम जयवाल, मनोज कुमार समेत कई पुरोहित शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन