{"_id":"5aedf6884f1c1b84098b8674","slug":"51525544584-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालिक नगर में अभियंता के घर हथियारबंद बदमाशों का धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवालिक नगर में अभियंता के घर हथियारबंद बदमाशों का धावा
Updated Sat, 05 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार।
पॉश कालोनी शिवालिक नगर में दूरदर्शन केंद्र (मसूरी) में तैनात सहायक अभियंता कुलभूषण के घर लूट के इरादे से घुसे चार हथियारबंद बदमाश विरोध होने पर उल्टे पांव भाग खड़े हुए। आमना-सामना होने पर एक बदमाश के देसी तमंचे से हमला बोल दिया जिससे अभियंता के सिर में चोट आई हैं।
वारदात शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे से दस बजे के बीच घटित हुई। सहायक अभियंता कुलभूषण के पिता नरमू सिंह भेल से रिटायर्ड हैं। शुक्रवार की रात परिवार के सदस्य घर मौजूद थे। इसी दौरान किसी ने डोर वेल बजाई। घंटी की आवाज सुनकर सहायक अभियंता कुलभूषण का बेटा शिवांश बाहर आया। गेट पर मौजूद एक युवक ने भेल सेक्टर के रास्ते के संबंध में पूछा। कुलभूषण और उनके पिता भी मुख्य गेट की तरफ आ गए। यह लोग अभी कुछ समझ पाते तभी गेट पर मौजूद युवक के तीन साथी अंदर घुस गए। धारदार हथियार और देसी तमंचे की नोंक पर तीनों को अंदर ले जाने लगे। कुलभूषण ने बदमाश का विरोध कर दिया। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई।
विज्ञापन
नरमू सिंह और शिवांश को दो बदमाश अंदर ले गए और कुलभूषण की पत्नी उमा के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। उधर, बाहर बदमाश एवं अभियंता के बीच हाथापाई होने पर देसी तमंचे नीचे गिर गया लेकिन अभियंता के सिर में तमंचे से वार कर देने पर चोट पहुंची। विरोध होने पर चारों बदमाश उल्टे पांव भाग खड़े हुए। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर एसपी सिटी ममता वोहरा, कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल घटनास्थल पर पहुंच गए। आनन फानन में अभियंता को सिडकुल के मेट्रो अस्पताल ले जाया गया, जहां सिर में कई टांके आए हैं। इधर, हरकत में आई पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए पूरे क्षेत्र में अभियान चलाया। रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी बदमाश हत्थे नहीं चढ़ सके। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि बदमाश अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। अभियंता की हालत खतरे से बाहर हैं, उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
----------------
जंगल से आए थे बदमाश
हरिद्वार। घटनास्थल से फलांग भर की दूरी पर बरसाती नदी रानीपुर रौ है। रौ से जंगल सटा हुआ है। माना जा रहा है कि बदमाश उसी रास्ते से पहुंचे थे और उसी रास्ते से वह भाग निकलने में कामयाब रहे। घटनास्थल के आसपास का क्षेत्र सुनसान है।
-----------
सीसीटीवी कैमरे से नहीं मिला क्लू
हरिद्वार। सहायक अभियंता के घर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। घर के आस-पास भी एक सीसीटीवी कैमरे लगा है लेकिन उससे कोई मदद पुलिस को नहीं मिल पाई है। उस कैमरे में बदमाशों के चेहरे कैद नहीं हुए है। पुलिस ने घटनास्थल का सेल डाटा भी उठाया है।