फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   एसआईएस को सौंपी अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से जुड़े मुकदमे की जांच

एसआईएस को सौंपी अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से जुड़े मुकदमे की जांच

Tue, 15 May 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
एसआईएस को सौंपी अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से जुड़े मुकदमे की जांच
विज्ञापन

हरिद्वार।
निरंजनी अखाड़े के संतों के बीच चली आ रही जंग से जुड़े मुकदमों की जांच अब विशेष जांच प्रकोष्ठ (एसआईएस) को सौंप दी गई है। अभी तक इन मुकदमों की जांच कोतवाली ज्वालापुर पुलिस कर रही थी।

पिछले दिनों निरंजनी अखाड़े के संत रविंद्रपुरी ने दिल्ली के पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार समेत कई लोगों के खिलाफ उन्हीं के ही अखाड़े के संत महंत रामानंदपुरी को बंधक बनाने एवं रामानंद इंस्टीट्यूट की संपत्ति को हड़पने समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अभी जांच में ही जुटी थी कि मामले में नया मोड़ उस वक्त आ गया था जब अखाड़े के ही संत रामानंद पुरी ने अपने ही अखाड़े के संतों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली ज्वालापुर में महंत रामानंद पुरी ने अपने अखाड़े के श्रीमहंत एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि, रविंद्रपुरी समेत कई लोगों पर उनकी संपत्ति हड़पने, बंधक बनाने समेत गंभीर आरोप लगाए थे। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के मामले की गूंज सीएम त्रिवेंद्र रावत के दरबार तक पहुंची थी। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने संपत्ति से जुड़े इन दोनों ही मामलों की जांच एसआईएस को सौंप दी है। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी अमरजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed