{"_id":"5c57310bbdec224c80717960","slug":"21549218059-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को खरीदकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को खरीदकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
किशोरी को पचास हजार रुपये में खरीद फिर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे हरियाणा के पेशे से चालक युवक को हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दूसरा मुख्य आरोपी उसका साला अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। किशोरी को युवक के हाथों बेचने वाली उसकी मौसी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की एक महिला ने दिसंबर में उसकी नाबालिग बेटी को बेचने का मामला दर्ज कराया था। महिला का आरोप था कि उसकी बेटी डेढ़ वर्ष पूर्व संदिग्ध हालत में लापता हो गई थी। चार दिसंबर को वह वापस घर लौटकर आई थी। कई दिन तक चुप रहने के बाद काफी पूछने पर उसने अपनी आपबीती बताई थी। आरोप था कि उसकी बेटी को उसकी मौसी ही गुपचुप ढंग से हनुमानगढ़ राजस्थान ले गई थी। चंद दिन वहां रहने के बाद मौसी उसे मुजफ्फरनगर यूपी में एक संजू नाम के युवक के घर ले गई। यहां से मौसी उसे राजेश निवासी सौलदा बुलंदशहर हरियाणा के पास ले गई। आरोप था कि मौसी ने उसे राजेश को पचास हजार लेकर बेच दिया। इसके बाद राजेश कई माह तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा था। बाद में आरोपी राजेश ने किशोरी को अपने साले मंजीत पुत्र दिलेर सिंह निवासी डासा बार्डर हरियाणा को सौंप दिया। उसने भी किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। जैसे तैसे किशोरी उसके चंगुल से भागकर अपने घर पहुंची। शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी की मौसी को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि किशोरी को खरीदकर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी राजेश पुत्र बलवीर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साले एवं अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास जारी है।