{"_id":"5aa1750c4f1c1bbf758b459b","slug":"21520530700-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम तोड़ने के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम तोड़ने के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
होली की पूर्व संध्या पर एक्सिस बैंक के एटीएम को क्षतिग्रस्त कर रकम निकालने का प्रयास करने के आरोपी को रानीपुर पुलिस ने धर दबोचा। पेशे से दिहाड़ी मजदूर युवक ने होली पर घर जाने की खातिर एटीएम तोड़ने का प्लान बनाया था। आरोपी का एक चाचा और ताऊ यूपी पुलिस में दारोगा के पद पर तैनात है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि होली से ठीक एक दिन पहले बैरियर नंबर छह के पास एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास हुआ था।
पड़ताल करने पर पता चला था कि एटीएम में एक युवक सिक्येारिटी गार्ड की वर्दी पहनकर दाखिल हुआ और उसने ही एटीएम को तोड़ना चाहा था। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान होने पर बुधवार देर शाम उसे दबोच लिया गया। बताया कि आरोपी का नाम अंकुर पुत्र हरी सिंह निवासी कलान जिला शाहजहांपुर यूपी हाल निवासी रामधाम कालोनी है। आरोपी को होली के त्योहार पर घर जाने के लिए पैसे की जरूरत थी, इसलिए उसने पहले सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी का इंतजाम किया।
वर्दी पहनकर वह शाम को एटीएम पर पहुंचा। पड़ोस के एटीएम में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने जब पूछा तो उसने ड्यूटी का पहला दिन होने की बात कही थी। फिर रात में शटर गिराकर एटीएम को खोलना चाहा था लेकिन कामयाब नहीं हो सका था। बताया कि आरोपी पेशे से दिहाड़ी मजदूर है और उसके करीबी रिश्तेदार मुरादाबाद में दारोगा के पद पर तैनात है।