{"_id":"5c1fd371bdec22570050895c","slug":"201545589617-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं के बाद अब महिला चिकित्सक ने लगाया उत्पीडन का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं के बाद अब महिला चिकित्सक ने लगाया उत्पीडन का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
रुड़की के उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान की दो छात्राओं की ओर से यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बहुचर्चित मामलों के बाद अब रुड़की क्षेत्र की ही एक महिला चिकित्सक ने अपने अधिकारी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। मामला मानसिक उत्पीड़न का बताया गया है। महिला चिकित्सक की शिकायत पर एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
रविवार को रोशनाबाद स्थित एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर रुड़की क्षेत्र की एक सरकारी चिकित्सक ने अपने विभाग के एक अधिकारी पर उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया। चिकित्सक का आरोप है कि उसे बात-बात पर मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता है। चिकित्सक का आरोप है कि उसने कई बार विभाग में भी शिकायत की, लेकिन उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं की गई। एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि चिकित्सक के आरोपों की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। इस मामले की जांच भी रुड़की की महिला उपनिरीक्षक मनसा ध्यानी को ही सौंपी गई है। अगर जांच में आरोप सही पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि किसी भी तरह के उत्पीड़न के खिलाफ पीड़ित को इंसाफ दिलाने को लेकर पुलिस कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न होने पर अन्य कोई भी महिला उनसे सीधे संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। मामले की जांच कर हर शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।