फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

Fri, 17 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी  कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। ऊर्जा निगम में उपनल के जरिये नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से बीस हजार लेने के आरोपी कांग्रेस नेता संदीप गौड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस नेता खुद को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बेहद करीबी बताता है।

पिछले दिनों कोतवाली ज्वालापुर में अरविंद पुत्र सोम सिंह निवासी गांव औरंगाबाद ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी जान- पहचान कांगेस नेता संदीप गौड़ पुत्र बृजलाल निवासी मोहल्ला हरिलोक कालोनी से थी। आरोप है कि वर्ष 2014 में संदीप गौड़ ने विश्वास दिलाया कि वह उसकी नौकरी उपनलकर्मी के तौर पर ऊर्जा निगम में लगवा देगा। इसके एवज में उसने बीस हजार की रकम ले ली। आरोप है कि कई माह गुजरने के बाद भी उसकी नौकरी नहीं लग सकी । कांग्रेस नेता से जब उसने रकम लौटाने की मांग की, तो उसने गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी कांग्रेस नेता संदीप गौड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कुछ कांग्रेसी कोतवाली कैंपस में मंडराते रहे। संदीप गौड़ ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। संदीप गौड़ खुद को पूर्व सीएम हरीश रावत का खासमखास बताता था और हरिद्वार में होने वाले कार्यक्रमों में भी सीएम के आसपास ही मौजूद रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed