फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   छात्र संघ अध्यक्ष को पीटा, एबीवीपी कार्यालय पर पथराव

छात्र संघ अध्यक्ष को पीटा, एबीवीपी कार्यालय पर पथराव

Sat, 18 Aug 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
छात्र संघ अध्यक्ष को पीटा, एबीवीपी कार्यालय पर पथराव

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव वर्मा और उसके साथियों की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी जिला कार्यालय पर पथराव और तोड़फोड़ किया। लाठी- डंडों से लैस एनएसयूआई कार्यकर्ता पथराव कर खिसक गए। घटना के बाद एबीवीपी कार्यालय पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
एनएसयूआई और एबीवीपी के पदाधिकारियों के बीच विवाद की शुरुआत एसएमजेएन कालेज कैंपस से हुई। कैंपस में एबीवीपी से जुड़े करण शर्मा, करण वर्मा की छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव वर्मा से किसी बात पर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने अपने साथियों को बुलाकर अध्यक्ष पर हमला बोल दिया। बीच- बचाव में आए सागर सैनी और आदित्य सैनी पर लोहे की रॉड से हमला बोला। इससे सागर सैनी का सर पर गहरी चोट पहुंची है। हमले के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता भाग निकले। इधर, अध्यक्ष पर हमला होने की खबर मिलने पर एनएसयूआई कार्यकर्ता एकत्र हो गए। गुस्साए एनएसयूआई कार्यकर्ता हाथ में लाठी- डंडे लेकर सीधे देवपुरा चौक स्थित एबीवीपी कार्यालय पहुंच गए। दफ्तर बंद होने से वह अंदर नहीं घुस पाए। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर पथराव करने के साथ ही वहां पर खड़ी दो बाइक समेत अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय में मौजूद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छिपकर अपनी जान बचाई। इधर, सरेराह हो रहे बवाल से अफरा- तफरी मच गई।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही एनएसयूआई कार्यकर्ता खिसक गए। सूचना मिलने पर हरिद्वार कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इधर, घायल अध्यक्ष समेत अन्य छात्र सीधे कोतवाली ज्वालापुर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि घायल छात्र मेडिकल करा रहे है, अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed