{"_id":"5c100255bdec22413d18fe61","slug":"161544553045-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने गटका फिनायल, दुष्कर्म का जड़ा आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी ने गटका फिनायल, दुष्कर्म का जड़ा आरोप
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
खुद को दुष्कर्म पीड़िता बता रही दसवीं की एक छात्रा ने फिनायल पी लिया। कनखल के एक अस्पताल में भर्ती किशोरी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर, कनखल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुट गई है। किशोरी के पिता की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
सोमवार देर शाम एक किशोरी अपने परिजनों के साथ जगजीतपुर चौकी पहुंची थी। आरोप लगाया था कि उसके साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की है। पुलिस युवकों को चौकी ले आई थी। युवकों के माफी मांगने पर किशोरी पक्ष ने शिकायत वापस ले ली थी लेकिन देर रात ही किशोरी ने घर पहुंचकर फिनायल पी लिया। आनन फानन में परिजन ने उसे कनखल के एक अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को जब पुलिस को इस बारे में जानकारी हुई तब उनके होश फाख्ता हो गए। पुलिस दौड़कर अस्पताल पहुंच गई लेकिन किशोरी से बातचीत नहीं हो सकी। इधर, कुछ देर बाद ही किशोरी के परिजन, क्षेत्रवासी एकत्र होकर कनखल थाने पहुंचे। पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह पूर्व उसकी बेटी को बहला फुसलाकर तीन युवक और दो किशोरियां ले गई थी। एक युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। एसओ ओमकांत भूषण ने बताया कि सभी को हिरासत में लेकर पूरे मामले की हकीकत जानने का काम कर रहे हैं। सोमवार को किशोरी पक्ष ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था और अपनी तहरीर भी वापस ले ली थी। उन्होंने बताया कि किशोरी दसवीं की छात्रा है।