फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   आज पेश हो सकते हैं समाज कल्याण अधिकारी

आज पेश हो सकते हैं समाज कल्याण अधिकारी

Sun, 30 Jun 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
आज पेश हो सकते हैं समाज कल्याण अधिकारी
हरिद्वार। छात्रवृत्ति घोटाले में नोटिस जारी होने के बाद सोमवार को समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एसआईटी के सामने पेश हो सकते हैं। शुक्रवार को दो सहायक समाज कल्याण अधिकारी एसआईटी कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन एसआईटी अध्यक्ष की गैर मौजूदगी के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा था।
विज्ञापन

एसआईटी ने पिछले सप्ताह देहरादून पहुंचकर समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल के आवास पर नोटिस चस्पा किया था। इसके अलावा तीन सहायक समाज कल्याण अधिकारियों को भी नोटिस जारी किए गए थे। एक सहायक समाज कल्याण अधिकारी पिछले माह ही रिटायर हो गए हैं। 28 तारीख को नियत तिथि के चलते दो सहायक समाज कल्याण अधिकारी एसआईटी कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन एसआईटी अध्यक्ष मंजूनाथ टीसी के न होने के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा था। एसआईटी सूत्रों की मानें तो सोमवार को संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल समेत चारों अधिकारी एसआईटी के समक्ष पेश हो सकते हैं। हालांकि गिरफ्तारी को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। सूत्रों की मानें तो एसआईटी पहले इन सभी के बयान दर्ज कर सकती है और फिर संभवत अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed