{"_id":"5ced7a7dbdec2206fe061dd1","slug":"155906730919-haridwar-news117","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: पुलिस ने चेन चोरी के आरोपी किए चिह्नित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरिद्वार: पुलिस ने चेन चोरी के आरोपी किए चिह्नित
Wed, 29 May 2019 08:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
चार दिन पूर्व भेलकर्मी की पत्नी के गले से सोने की चेन झपट लेने का मामला सामने आया है। भेलकर्मी ने दो स्कूटी सवार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को चिन्हित भी कर लिया है, उनकी धरपकड़ के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
घटना 25 मई की बताई जा रही है। भेल के सेक्टर दो में रहने वाली कोमल त्यागी पत्नी मनोज त्यागी सेक्टर एक से पैदल अपने घर की तरफ लौट रही थी। सामुदायिक केंद्र के पास पहुंचते ही अचानक पीछे से आए स्कूटी सवार दो युवकों में से पीछे बैठे एक युवक ने झपट मारकर चेन छीन ली। सोमवार को पीड़िता ने अपने पति के साथ पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जब घटना के संबंध में पड़ताल की तब स्कूटी का नंबर पुलिस को मिल गया।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो युवकों की शिनाख्त भी हो गई लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ रहे हैं। सूत्रों की माने तो स्कूटी भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी है।
विज्ञापन