{"_id":"5b42537b4f1c1b82698b4f30","slug":"141531073403-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह टहलने निकले सहारनपुर के युवक की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुबह टहलने निकले सहारनपुर के युवक की दुर्घटना में मौत
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सुबह टहलने निकले युवक की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद आरोपी चालक मौका पाकर वाहन समेत घटनास्थल से भाग निकला। चालक की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
कनखल की ज्ञानलोक कॉलोनी में किराए के कमरे में रह रहा कमल उर्फ काला (27) पुत्र आनंद सिंह हमेशा की तरह रविवार सुबह भी टहलने के लिए गंगनहर पटरी पर गया था। ऋषिकुल तिराहे के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा देखकर इलाकाई लोग घटनास्थल पर पहुंचे। और तत्काल कमल को जिला अस्पताल पहुंचाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वह मूलरूप से सहारनपुर जिले के गांव खजूरीवाला थाना नागल का रहने वाला था। इधर, घटनास्थल से आरोपी चालक वाहन लेकर भाग निकला। थानाध्यक्ष ओमकांत भूषण ने बताया कि दुर्घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटैज चेक कर आरोपी चालक को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।