फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ङबही चोरीकांड़ का मुख्य आरोपी तरुण गिरफ्तार, 12 बहियां बरामद

ङबही चोरीकांड़ का मुख्य आरोपी तरुण गिरफ्तार, 12 बहियां बरामद

Mon, 19 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
ङबही चोरीकांड़ का मुख्य आरोपी तरुण गिरफ्तार, 12 बहियां बरामद

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
बेशकीमती बहियां चोरी करने के हाईप्रोफाइल प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी तरुण खेवड़िया पुत्र उमाकांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे 12 बहियां भी बरामद की गई है। इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
हरकी पैड़ी क्षेत्र की रामगिरि की हवेली में पुरोहित मनोज कौशिक की गद्दी से बेशकीमती 21 बहियां चोरी कर ली गई थी। चोरी की घटना को पुरोहित समाज से ही ताल्लुक रखने वाले तरुण खेवड़िया ने अपने साथियों के साथ अंजाम दिया था। पीड़ित के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नजदीकी होने से पुलिस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेकर चल रही थी। चंद दिन पहले ही पुलिस ने एक आरोपी पवन निवासी पांडेयवाला ज्वालापुर की गिरफ्तारी कर चार बहियां बरामद की थी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि विवेचक डीएस रावत ने मुख्य आरोपी तरुण खेवड़िया को सोमवार दोपहर उसके घर से गिरफ्तार करते हुए 12 बहियां बरामद कर ली। बताया कि पूरे मामले में शामिल रहे कुछ आरोपी अभी भी फरार चल रहे है, जिनकी तलाश कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ बहियां बरामद होना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed