फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   शिवालिक नगर में बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चेन

शिवालिक नगर में बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चेन

Thu, 05 Apr 2018 09:51 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
शिवालिक नगर में बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चेन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पॉश कालोनी शिवालिक नगर में घर के बाहर खड़ी बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपटकर बदमाश फरार हो गए। कई घंटों तक चले चेकिंग अभियान के बावजूद भी वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए। वारदात बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे की है।
शिवालिक नगर निवासी एके रस्तोगी की पत्नी स्वराज रस्तोगी (73) घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश युवक उनके पास आकर ठहर गए। बुजुर्ग महिला कुछ समझ पाती इतने में बाइक पर पीछे बैठे युवक ने तुरंत गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। महिला के शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। बाद में एके रस्तोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़िता से जानकारी ली। वृद्धा ने को बताया कि बदमाश ने मुंह पर लाल रंग का कपड़ा बांधा हुआ था। बाइक का रंग व नंबर वह नहीं देख पाई। पुलिस ने लुटेरों की धरपकड़ को चेकिंग अभियान चलाया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लुटेरों की तलाश कर रहे है।
विज्ञापन


गर्मी मतलब चेन स्नेचिंग का सीजन
गर्मी के सीजन के दस्तक देते ही चेन स्नेचर्स भी एक्टिव हो गए हैं। चेन स्नेचिंग की घटनाएं गर्मी के सीजन में बढ़ जाती है। कारण तब गले में पहनी हुई चेन साफ दिखाई देती है। सर्दी के सीजन में ज्यादा कपड़े पहने होने से चेन ढक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed