{"_id":"5ad8cb8c4f1c1b86098b5705","slug":"11524157324-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिश के नाम पर चेन ले उड़े शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पॉलिश के नाम पर चेन ले उड़े शातिर
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जेवर पर पॉलिश करने का झांसा देकर बदमाशों ने एक महिला से सोने की चेन ठग ली। महिला की शिकायत पर पुलिस ने क्षेत्र में बदमाशों को तलाशा लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। घटना ज्वालापुर क्षेत्र की आदर्श नगर कालोनी की है।
पेशे से किराना कारोबारी करन के घर बृहस्पतिवार दोपहर दो युवक पहुंचे। युवकों ने घर पर मौजूद कारोबारी की पत्नी सुषमा को सोने के जेवरात पर पॉलिश करवाने के बाबत पूछा तो महिला ने अपने गले से सोने की चेन उतारकर दे दी।
विज्ञापन
युवकों ने चेन को एक बर्तन में केमिकल डालकर छोड़ देने की बात कही। महिला से कहा कि पंद्रह मिनट बाद चेन को बर्तन से निकाल लें। युवकों ने पॉलिश के नाम पर अपना मेहनताना भी ले लिया। महिला ने जब पंद्रह मिनट बाद बर्तन में से चेन निकालनी चाही तो देखा कि उसमें चेन नहीं थी।
विज्ञापन
हक्की बक्की रह गई महिला के अवगत कराने पर परिजनों ने ठगी कर फरार युवकों को काफी तलाशा लेकिन उनका पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर रेल चौकी प्रभारी कैलाश बिष्ट भी वहां पहुंच गए।
पुुलिस ने महिला को साथ लेकर पूरे क्षेत्र में युवकों को तलाश किया लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में शातिर युवक दिखाई दे रहे हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे है। बताया कि महिला को बकायदा डैमो देकर शातिरों ने झांसे में लिया था।