फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   दिल्ली की अपराध डायरी में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज गोल्डन बाबा का नाम

दिल्ली की अपराध डायरी में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज गोल्डन बाबा का नाम

Tue, 28 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली की अपराध डायरी में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज गोल्डन बाबा का नाम

विज्ञापन

कुणाल दरगन
हरिद्वार। जूना अखाड़े के चर्चित महामंडलेश्वर गोल्डन बाबा का नाम दिल्ली पुलिस की अपराध डायरी में भी स्वर्ण अक्षरों से लिखा हुआ है। सुधीर कुमार उर्फ बिट्टू लाइट वाला से गोल्डन बाबा के भगवा दामन पर अपराध के स्याह छींटे साफ दिखाई देते है। बाबा दिल्ली पुलिस की डायरी में आदतन अपराधी यानि हिस्ट्रीशीटर के तौर पर शोभा बढ़ा रहे है। सोमवार को जिलाधिकारी के जनता दरबार कार्यक्रम में दिल्ली के गुरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि बाबा के बिल्वकेश्वर कालोनी के मकान को खरीदने के बाद भी वे जबरन घर पर काबिज है। डीएम दीपक रावत ने तल्ख तेवर अपनाते हुए गोल्डन बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।
दरअसल, दिल्ली के महावीर चौक थाना गांधीनगर के मूल निवासी सुधीर कुमार उर्फ बिट्टू लाइट वाला का खाता दिल्ली पुलिस की डायरी में वर्ष 1984 में चोरी को अंजाम देने के आरोप में खुला था। बस फिर क्या था, बिट्टू लाइट वाले के खिलाफ संगीन अपराधों को अंजाम देने की फेहरिस्त लंबी चौड़ी होती चली गई। नतीजतन, दिल्ली के गांधीनगर, मॉडल टाउन, करोल बाग, कैलाश नगर, शाहदरा, डीबीजी रोड, डिफेंस कालोनी, भजनपुरा, प्रीत विहार, कोटला मुबारकपुर, आनंद विहार, हरीनगर में बाबा का नाम 37 मुकदमों में बतौर अपराधी दर्ज है और मुकदमों का सिलसिला वर्ष 2010 तक चला है। वे हिस्ट्रीशीटर है और गुंडा एक्ट में भी उनके खिलाफ कार्रवाई हुई। ये मुकदमे चोरी, लूट, चौक, हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस, धोखाधड़ी समेत आईपीसी की कई धाराओं के हैं।
विज्ञापन


पहले भी उठी थी आवाज
हरिद्वार में रच बस गए गोल्डन बाबा के खिलाफ भाजपा नेता संजय त्रिवाल ने भी आवाज उठाई थी। बाकायदा वर्ष 2016 के अर्द्धकुंभ के दौरान आपराधिक प्रवृति के गोल्डन बाबा के हरिद्वार में मौजूदगी की जांच के लिए मेला प्रशासन को पत्र लिखा था। यही नहीं उन्होंने गोल्डन बाबा जैसे हिस्ट्रीशीटर को सुरक्षा देने पर भी आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए प्रसिद्ध है बाबा
हरिद्वार। गोल्डन बाबा के नाम से प्रसिद्ध हिस्ट्रीशीटर सुधीर कुमार की ख्याति इसलिए है कि क्योंकि वे सोने से लकदक रहते है। वे कई किलोग्राम सोना लादे रहते है। इसलिए उन्होंने अपना नाम गोल्डन बाबा भी रखा है। आमतौर पर कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली तक पैदल सफर तय करने वाले गोल्डन बाबा को देखने के लिए आमजन उमड़ते है।


हरिद्वार पुलिस की डायरी में भी एक मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। गोल्डन बाबा के खिलाफ हरिद्वार कोतवाली में भी बिना अनुमति के जुलूस निकालने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2014 में बाबा ने हरकी पैड़ी से अपने समर्थकों के संग बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली थी। तब कोतवाली प्रभारी रहे इंस्पेक्टर पीसी मठपाल ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed