{"_id":"5af086914f1c1b56098b8946","slug":"101525712529-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन से लदे दो डंपर पकड़े, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन से लदे दो डंपर पकड़े, चालक गिरफ्तार
Updated Mon, 07 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पथरी।
पुलिस ने अवैध खनन से लदे दो डंपर सीज कर ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दो स्टोन क्रशर मालिकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी ने जल्द इन क्रशर स्वामियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
रविवार देर रात हरिद्वार- लक्सर मार्ग पर फेरूपुर चौकी प्रभारी प्रकाश राणा चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने लक्सर की ओर से आ रहे दो डंपर रोककर जब चालकों से खनिज सामग्री के संबंध में कागजात मांगे तो उनमें अवैध खनिज लदा पाया। एसआई प्रकाश राणा की मानें तो भोगपुर के सूर्या एवं गणेश स्टोन क्रशर से डंपर खनिज सामग्री लेकर आए थे। उनके कागजात में खनिज का भार दर्ज नहीं था। बताया कि डंपर चालक बिजेंद्र निवासी गीतानगर ऋषिकेश और समरपाल निवासी हैदरपुर आदमपुर अमरोहा, यूपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि स्टोन क्रशर सूर्या एवं गणेश के स्वामी भी नामजद है जिनकी तलाश में पुलिस टीम गठित कर दी गई है। माना जा रहा है कि स्टोन क्रशरों की सूचनाएं स्टोन क्रशर स्वामी ही सिस्टम को दे रहे हैं।
ऐसा कैसे संभव
हरिद्वार। हैरान कर देने वाली बात ये है कि डोईवाला एवं स्थानीय खनन पट्टों से मिल रही खनिज सामग्री की प्रति कुंतल कीमत 55 से 58 रुपये है, लेकिन कई क्रशर स्वामी खनिज सामग्री पीसकर ही महज 50-52 रुपये में रहे हैं। उधर, पूरी पारदर्शिता से काम करने वाले स्टोन क्रशरों पर ताले लटकने की नौबत आ रही है।
विज्ञापन
पुलिस की भूमिका पर भी सवाल
पथरी। एक ओर जहां पुलिस अवैध खनन को लेकर शिकंजा कस रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिसकर्मियों के वाहन खनन सामग्री ढोने में लगे हुए हैं। एसएसपी की सख्ती का भी इन पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। पथरी और लक्सर थाने के कई पुलिसकर्मी अवैध खनन को लेकर पहले से ही बदनाम हैं। पूर्व में अवैध खनन को लेकर कई पुलिसकर्मियों पर गाज भी गिर चुकी है। यह बात में चर्चा का विषय बनी हुई है कि अगर अधिकारी इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराते हैं तो सच्चाई खुद सामने आ जाएगी।