{"_id":"e4264329b1038893d76579f614998ee7","slug":"crime-hindi-news-960","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में साधु से मारपीट कर नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में साधु से मारपीट कर नगदी लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 13 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुडिय़ाला के बिनारसी गांव के शिव मंदिर में रहने वाले एक साधु के साथ हथियारबंद बदमाशों ने मारपीट कर दी। तमंचे के बल पर उससे दीपावली पर दान में मिली नगदी भी लूट ली। ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
बिनारसी गांव में एक पुराना शिव मंदिर है। अंबाला के बसंतपुर निवासी सूरज गिरी करीब एक साल से मंदिर में रहते हैं। सूरज गिरी के मुताबिक बुधवार देर रात कुछ बदमाश तमंचा लेकर मंदिर में घुस आए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। दीपावली पर गांव भर से दान में मिले कुल 1750 रुपये लेकर बदमाश फरार हो गए। सुबह होने पर बालेश्वर, दीपक व पवन आदि ग्रामीणों ने साधु की मरहम पट्टी कराते हुए तेजपुर पुलिस चौकी में तहरीर दी। चौकी प्रभारी मनोज सिरोला ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन