फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Crackdown on home deliveries, police report filed against 18 midwives

Haridwar News: घर पर प्रसव पर सख्ती, 18 दाइयों के खिलाफ पुलिस में तहरीर

Wed, 15 Apr 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 15 Apr 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on home deliveries, police report filed against 18 midwives
- 449 गृह प्रसवों की समीक्षा में सामने आई लापरवाही, कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

बहादराबाद। घर पर होने वाले प्रसव को पूरी तरह समाप्त करने और माता व नवजात मृत्यु दर को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर ने कलियर क्षेत्र में गृह प्रसव कराने वाली 18 दाइयों के खिलाफ बहादराबाद कोतवाली में तहरीर दी है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से गृह प्रसव कराने वाली दाइयों को चिह्नित किया गया। विभागीय टीम ने बुधवार को बहादराबाद क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 में हुए कुल 449 गृह प्रसवों की गहन समीक्षा की। जांच में सामने आया कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कुछ दाइयों की ओर से घर पर प्रसव कराए जा रहे हैं जो नियमों का उल्लंघन है। एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उन 18 दाइयों को चिह्नित किया जिनके क्षेत्रों में सबसे अधिक गृह प्रसव दर्ज किए गए। इसके बाद दाइयों को कोतवाली बहादराबाद में बुलाकर सख्त चेतावनी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने इन पर कड़ी निगरानी रखने और भविष्य में गृह प्रसव न कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नियमों के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि पहले भी गृह प्रसव को शून्य करने के निर्देश दिए जा चुके हैं बावजूद लापरवाही सामने आ रही है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed