फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Corporation will make bio diesel from waste plastic

गोवा की तर्ज पर वेस्ट प्लास्टिक से बायोडीजल बनाएगा निगम

Wed, 27 Oct 2021 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Corporation will make bio diesel from waste plastic
गोवा में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन का प्रशिक्षण लेने के दौरान मौजूद हरिद्वार नगर निगम की टीम । - फोटो : HARIDWAR
नगर निगम की टीम ने गोवा में बेहतर प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के गुर सीखे। पणजी में वेस्ट प्लास्टिक से बायो डीजल के संयंत्र को भी देखा। अब नगर निगम हरिद्वार में वेस्ट प्लास्टिक से बायो डीजल की योजना बनाने पर विचार कर रहा है। इसके अलावा टीम ने 16 तरीकों से अलग-अलग कूड़ा निस्तारण कर उसे बेचने की जानकारी भी हासिल की। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि गोवा की यह पद्घति नगर निगम हरिद्वार में धरातल पर लाई जाएंगी। ताकि बेहतर ढंग से कूड़ा निस्तारण होने के साथ ही आय में भी बढ़ोत्तरी हो सके।
विज्ञापन

प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन देखने के लिए नगर निगम हरिद्वार की टीम ने गोवा राज्य का दौरा किया। वहां पणजी में देखा कि प्लास्टिक कूड़े को सही तरीके से प्रोसेस करके फैक्ट्रियों में बेचा जा रहा है। प्लास्टिक टू बायोडीजल प्लांट का भी भ्रमण किया। इसके अलावा 16 तरीके से कचरे को अलग-अलग किया जाता है। जिसमें हार्ड और सॉफ्ट प्लास्टिक, कागज, रंगीन, सादा कागज, कांच, नारियल के अवशेष, लोहा अलग निकाला जाता है। जिसको बेचने के लिए रेट लिस्ट लगाई जाती है। जरूरतमंद निर्धारित दामों पर इन सामानों को खरीदते हैं। इससे निगम की आय में बढ़ोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन

शहर में पड़े थर्माकॉल भी एकत्र करके ठोस रूप में बदलकर फैक्ट्रियों को बेचा जा रहा है। गोवा में शराब का अधिक सेवन किया जाता है। इसलिए जगह-जगह चार से पांच-पांच फीट के बॉक्स बनाए गए हैं। इनमें शराब और पानी की बोतलों को लोगों की ओर से बॉक्सों में डाल दिया जाता है। जिसके बाद में बॉक्सों से निकालकर निस्तारण किया जाता है। इस विधि को भी नगर निगम गंगा घाटों पर पानी की बोतलों को एकत्र करने पर विचार कर रहा है। हरिद्वार नगर निगम से प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव और मेयर प्रतिनिधि देवेश गौतम ने किया। उनके साथ सफाई निरीक्षक श्रीकांत, संजय शर्मा, वैयक्तिक सहायक आशु वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed