फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Corporation not meeting the standard of cleanliness survey 2020

स्वच्छता सर्वे 2020 का मानक पूरा नहीं कर रहा निगम

Wed, 22 Jan 2020 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Corporation not meeting the standard of cleanliness survey 2020
अधिकारियों की तमाम कोशिश के बाद भी नगर निगम स्वच्छता सर्वे 2020 का कोई मानक पूरा नहीं कर पा रहा है। सफाई कार्य में लगी दोनों कंपनियों ने अपने दैनिक कार्य में कोई सुधार नहीं किया है।
विज्ञापन

नमामि गंगे के तहत 15 करोड़ 90 लाख का ठेका देने के बाद आकांक्षा संस्था भी कुछ खास नहीं कर पा रही है। स्वच्छता सर्वे के दौरान उसके कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल नगर निगम को भारी पड़ने वाली है। प्रतिदिन की फीडबैक में भी नगर निगम की स्थिति अच्छी नहीं है। कूड़ा उठाने और निस्तारण करने वाली केआरएल कंपनी का काम भी संतोषजनक नहीं है। ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण की स्थिति भी जस की तस बनी हुए है।
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती से सुधरी स्थिति
हरकी पैड़ी, मालवीय घाट, नाईघाट, सुभाष घाट और गऊघाट क्षेत्र में पुलिस की सख्ती से दो दिन से स्थिति कुछ सुधरी है। चौकी इंचार्ज ने अवैध लंगर बनाने और घाटों पर भिखारियों की लाइन लगाकर खिलाने पर रोक लगा दी है। मंगलवार को पुलिस ने यहां खाने पीने की ठेली लगाने वालों को भी हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर स्वच्छ रखने में सभी शहरवासियों और यात्रियों का सहयोग भी आवश्यक है। नगर निगम पूरी तैयारी के साथ इस बार स्वच्छता सर्वे 2020 के लिए विशेष अभियान शुरू किया था। अभी भी अभियान चल रहा है, परंतु हमारे अपेक्षा के अनुसार नतीजे आ नहीं रहे हैं। हमने अभियान की समीक्षा की है और बची हुई शेष अवधि में सुधार करने का प्रयास कर रहे हैं। केआरएल व आकांक्षा को भी आवश्यक निर्देश दिया गया है।
- उदय सिंह राणा नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed