फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Corona testing campaign started in colleges

कॉलेजों में शुरू हुआ कोरोना टेस्टिंग अभियान

Sat, 04 Dec 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Corona testing campaign started in colleges
महिला महाविद्यालय में छात्राओं की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम । - फोटो : HARIDWAR
प्रदेश सरकार की निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कॉलेजों में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने का अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को महिला विद्यालय सतीकुंड की 198 छात्राओं के सैंपल लिये गए।
विज्ञापन

सरकार कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट को देखते हुए काफी सतर्कता बरत रही है। इसको लेेकर सरकार की ओर से टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस कर्मियों की सैंपलिंग को लेकर अभियान भी चलाया गया है। जिसमें 11 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए थे। जिनके नमूने जांच के लिए देहरादून भेजे गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब कॉलेजों में आने वाले छात्र-छात्राओं और कॉलेज स्टॉफ के सैंपल लिए जाएंगे। आवासीय महाविद्यालय और आवासीय खेल प्रशिक्षण शिविरों में भी टेस्टिंग की जाएगी। कोरोना टेस्टिंग के नोडल अधिकारी डॉ. नलिंद असवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के वैरिएंट को देखते हुए जांच बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को महिला विद्यालय सतीकुंड में टेस्टिंग अभियान चलाया गया। इसी तरह हर दिन टीम जाकर कॉलेजों में कोरोना जांच करती रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी छात्राओं की आरटीपीसीआर के सैंपल लिये गए हैं। इसकी रिपोर्ट कुछ दिन बाद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed