फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Corona broke the economic backbone of Dharmanagri

कोरोना ने तोड़ दी कुंभनगरी की आर्थिक रीढ़

Sun, 15 Mar 2020 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Corona broke the economic backbone of Dharmanagri
कोरोना वायरस के बचाव के लिए मास्क पहन कर जाती युवतियां। - फोटो : HARIDWAR
दुनिया भर में खौफ का कारण बने कोरोना वायरस ने धर्मनगरी के कारोबार की रीढ़ तोड़ दी है। पिछले एक सप्ताह में ही दो हजार से ज्यादा लोगों ने होटलों और धर्मशालाओं की बुकिंग कैंसल करवा दी है। ट्रेवल्स व्यवसाय भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। यात्री नहीं आने से बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

सर्दी का मौसम खत्म होते ही और गर्मी की दस्तक देने के साथ धर्मनगरी में चहल पहल बढ़ने लगती थी। पिछले कुछ सालों में तो वीकेंड पर बड़ी संख्या में यात्री हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंचता है। यहां पहुंचने वालों में दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा होती थी। वीकेंड पर लोगों का ऐसा हुजूम उमड़ता था कि हाईवे पर जाम लग जाता था और होटल, धर्मशाला, लॉज पैक हो जाते थे। इस हफ्ते वीकेंड के बाद भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

इन दिनों गुजरात के यात्रियों का सीजन माना जाता है लेकिन इस बार गुजरात के यात्री भी नहीं पहुंचे हैं। राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति के महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में अलग अलग धर्मशालाओं में पहले से कराई गई करीब एक हजार से ज्यादा लोगों ने बुकिंग निरस्त की है। अकेले उनकी धर्मशालाओं में ही गुजरात के तीन बड़े दल आने थे जिन्होंने चार दिन पूर्व ही फोन कर नहीं आने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य हरिद्वार में होटल का संचालन करने वाले विभाष मिश्रा ने बताया कि उनके यहां एडवांस में कई बुकिंग थी लेकिन अब कोरोना का शोर मचने पर यात्रियों ने आने से मना कर दिया। रेलवे स्टेशन के पास होटल लीज पर लेकर चला रहे संजीव कुमार ने बताया कि उनके होटल में चार बड़े दल ने बुकिंग कैंसल कर दी। उत्तरी हरिद्वार में होटलों की चेन चला रहे राजीव कुमार का कहना है कि उन्होंने छह टूर बुक कराए थे। उन सभी ने हरिद्वार आने से तौबा कर ली है।
------------------------
चारधाम यात्रा भी प्रभावित होने का डर
हरिद्वार। कोरोना का खौफ का असर अगले महीने शुरू हो रही चारधाम यात्रा पर भी पड़ सकता है। इससे ट्रेवल्स व्यवसायी चिंतित हैं। व्यवसायियों का कहना है कि अभी तक यात्रा की बुकिंग ने रफ्तार नहीं पकड़ी है। जबकि पिछले साल तक एक महीने पहले ही बुकिंग होने लगती थी। ट्रेवल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश पालीवाल और सचिव सुमित श्रीकुंज ने बताया कि इन दिनों कई बुकिंग एजेंटों के पास होती है, लेकिन इस बार शुरूआत ही बहुत कम हो पा रही है। कई लोगों ने बुकिंग कराने के बाद उसे निरस्त कर दिया है।

---------------------
घर लौटे दिल्ली और नोएडा में काम करने वाले
हरिद्वार। मल्टीनेशल कंपनियों में नौकरी कर रहे कई स्थानीय युवा अपने घर लौट आए हैं। उन्हें कंपनियों ने घर से ही बैठकर कार्य करने को कहा है। दिल्ली एनसीआर में कई बड़ी कंपनियों ने अपने कार्यालयों बंद कर दिए है। हरिद्वार शहर से सटे शिवालिक नगर, ज्वालापुर, कनखल से लेकर कई क्षेत्रों के युवा लौट आए हैं। हरकी पैडी के पास रहने वाले संदीप शर्मा ने बताया कि उनके दो भांजे नोएडा और दिल्ली में काम करते हैं। दोनों लौट आए हैं और घर से ही ऑनलाइन काम कर रहे हैं।

कोरोना वायरस के बचाव के लिए मास्क पहनकर हरकी पैड़ी जाते यात्री ।

कोरोना वायरस के बचाव के लिए मास्क पहनकर हरकी पैड़ी जाते यात्री ।- फोटो : HARIDWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed