फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Controversy over stopping songs in marriage procession, police and villagers calmed down

Haridwar News: बारात में गाने बंद कराने पर विवाद, पुलिस और ग्रामीणों ने किया शांत

Wed, 13 Nov 2024 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Controversy over stopping songs in marriage procession, police and villagers calmed down
पथरी। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर जट में बारात में चल रहे गाने को बंद कराने को लेकर विवाद हो गया। दो पक्ष आमने-सामने आने से माहौल गर्मा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। गांव के संभ्रांत लोगों ने भी स्थिति को संभाला। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने से पुलिस अलर्ट मोड पर रही। दूल्हे के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम बहादरपुर जट निवासी हेमराज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके बेटे की घुड़चढ़ी के दौरान ढोल नगाड़े बजाकर मंदिर जा रहे थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और घुड़चढ़ी को रोककर ढोल बजाने से मना कर दिया। मामले ने तूल पकड़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। मामला बढ़ता देख कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मामले को किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन


इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांति किया और माहौल खराब करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। वहीं, मामले में एक पक्ष के लोगों ने पंचायत कर इस तरह की पुनरावृत्ति न होने पर चर्चा की है। एसओ रविंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। किसी को भी माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed