फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Construction of pandal operated hand sanitizer distancing machine

पैंडल आपरेटेड हैंड सेनेटाइजर डिस्टेंशिंग मशीन का निर्माण

Sat, 30 May 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Construction of pandal operated hand sanitizer distancing machine
गुरुकुल कांगड़ी विवि के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत छात्रों द? - फोटो : HARIDWAR
गुरुकुल कांगड़ी विवि के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के छात्रों ने पुराने वेस्ट मैटीरियल से पैडल आपरेटेड हैंड सैनिटाइजर डिस्टेंशिंग मशीन बनाई है। इस मशीन को पैर से चलाकर खुद को सैनिटाइज किया जा सकता है। शनिवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री ने इस मशीन का पैर से दबाकर लोकार्पण किया।
विज्ञापन

मशीन का लोकार्पण करते हुए विवि के कुलपति प्रो. रुपकिशोर शास्त्री ने कहा कि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के युवा वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से बेकार सामान से इस मशीन को बनाया। उन्होंने कहा कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से विवि के सभी विभागों में इस तरह मशीन को लगाया जाएगा। इस तरह से कोरोना महामारी से सुरक्षित रहने के लिए शिक्ष और विद्यार्थी खुद को सैनिटाइज कर सकेंगे।
विज्ञापन

अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. पंकज मदान बताया कि मैकेनिकल विभाग के इंचार्ज संजीब लांबा और उनकी टीम के द्वारा पैंडल आपरेटेड हैंड सैनिटाइजर डिस्टेंशिंग मशीन को तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले छात्रों को कोरोना जैसी महामारी से सुरक्षित रखने में यह मशीन मील का पत्थर साबित होगी। इस मशीन को बनाने में संजीव लांबा, विकास देशवाल, अनिरुद्ध यादव, प्रविंद्र कुमार, महेश, सचिन, रोहित पाल, धीरज, योगेश कुमार, ऋषि कुमार प्रजापति, सुनील कुमार आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed