फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   consent letter will be taken from those who do not take covid compensation

कोविड मुआवजा न लेने वालों के लें सहमति पत्र

Tue, 25 Jan 2022 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
consent letter will be taken from those who do not take covid compensation
कोविड मृतक का मुआवजा राशि लेने में दिलचस्पी नहीं लेने वाले आश्रितों से सहमति पत्र लिए जाएंगे। सीएमओ ने इस संबंध राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से जनपद भर में करीब 1100 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से 50-50 हजार रुपये का मुआवजा राशि दिए जाने का प्रावधान किया गया है। अभी तक करीब तीन सौ लोगों की ओर से ही सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मुआवजा राशि हासिल किया है। बहुत से लोग मुआवजा राशि में ज्यादा रुझान भी नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से लगातार मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के लिए दबाव अफसरों पर बनाया जा रहा है। इसको देखते हुए अब सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र सिंह ने राजस्व निरीक्षक, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर कोविड मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के लिए सहयोग करने के लिए कहा है। जिससे पात्रों को मुआवजा राशि का लाभ दिलाया जा सके। साथ ही यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि कोई व्यक्ति मुआवजा राशि नहीं लेना चाहता है तो उससे भी सहमति पत्र ले लें। ताकि शासन को मुआवजा राशि नहीं लेने वालों की सूूची भेजकर अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed