{"_id":"57e81c874f1c1bf90a5740bf","slug":"congressmen-cleaning-campaign-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने चलाया सफाई अभियान
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
गंगा घाटों की सफाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्वच्छता अभियान के तहत कई क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। पहले चरण में हरकी पैड़ी और कुशाघाट से शुरू हुआ अभियान बड़ी सब्जी मंडी और बहुखंडी मार्ग तक चला। इसके बाद दोपहर तीन बजे से सुभाषनगर में अभियान चलाकर सफाई की गई। इस दौरान लोगों को सफाई के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
अभियान का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक अंबरीश कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के समय भी ऐसे अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने खुद लोगों के बीच पहुंचकर निर्मल भारत की कल्पना की थी। आज भी ऐसे अभियानों की जरूरत है। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने सफाई रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया। श्रमिक नेता मुरली मनोहर, धर्मपाल ठेकेदार, पार्षद अमन गर्ग, अंकित चौहान, अनुज सिंह, उत्कर्ष वालिया, शुभम मैंदोला, सत्यम शर्मा, सोनू शर्मा, कुंवर बाली, मोनू कांगड़ा, मोहित कुमार, कैलाश भट्ट, हिमांशु गुप्ता आदि अभियान में शामिल रहे।
विज्ञापन
============
स्पर्श गंगा के तहत की गई सफाई
हरिद्वार। स्पर्श गंगा अभियान के कार्यकर्ताओं ने भी रविवार को गंगा घाटों पर सफाई की। इस दौरान हरकी पैड़ी, मेला नियंत्रण कक्ष घाट, हाथी वाला पुल, सुभाष घाट आदि पर अभियान चलाया गया। टीम गंगा में हिमांशु, आदित्य, यश, सुमित, शिखर पालीवाल, अंकित, चंदन, कमल, विशाल सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं शामिल रहे। इस दौरान रन फॉर गंगा रैली भी निकाली गई। शिखर पालीवाल ने बताया कि स्पर्श गंगा अभियान तत्कालीन मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक के कार्यकाल में शुरू हुई थी। तबसे टीम गंगा के सदस्य अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
पौधरोपण कर जवानों को दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार। पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित संस्था राइस ग्रीन के सदस्यों ने कश्मीर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए पौधरोपण किया। रविवार को भेल परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्याक्रम के तहत आंवला, हरड़, तुण, गुलमोहर, नीम, शीशम, अर्जुन आदि के पेड़ लगाए गए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट जयभारत सिंह, भेल के महाप्रबंधक आरयू प्रसाद, संत कुमार, राजकमल, गुंडू मरांडी, भीमसेन, विवेक गुप्ता, सुनील शर्मा डिंपी, रोहित, जब्बार, महेन्द्र, राम संजीवन, नवीन कुमार, डीके कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।