{"_id":"589b3e524f1c1b8a5237a54c","slug":"congress-would-rid-the-friendly-khanduri","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस से निजात चाहते हैं राज्य हितैषी: खंडूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस से निजात चाहते हैं राज्य हितैषी: खंडूड़ी
अमर उजाला ब्यूरो लालढांग
Updated Wed, 08 Feb 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और पौड़ी के सांसद भुवनचंद्र खंडूड़ी ने कहा कि उत्तराखंड का हर हितैषी इस समय राज्य के हित के लिए कांग्रेस सरकार से निजात पाना चाहता है। उन्होंने कांग्रेस पर राज्य का विकास अवरुद्ध करने का आरोप लगाते हुए लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की।
लालढांग में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद के समर्थन में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा और कांग्रेस सरकारों के कामकाज का आंकलन करने के बाद वोट देना चाहिए। जब राज्य में उनकी सरकार थी तब लालढांग से कोटद्वार के लिए सड़क निर्माण को मंजूरी दी गई थी लेकिन कांग्रेस सरकार ने काम रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों की नीति और नीयत में भारी अंतर है। भाजपा जनता का विकास निस्वार्थ भाव से करती है जबकि कांग्रेस अगर कोई अच्छा काम करती है तो उसे भी गलत नीयत से करती है।
उन्होंने राज्य के हित में भाजपा प्रत्याशी यतीश्वरानंद के पक्ष में मतदान करने की अपील की। भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुकाबला स्वार्थी लोगों और सेवा के बीच है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए भविष्य में भी विकास कार्य कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय चौधरी, हरिद्वार ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष अश्वनी पाल, चंचल सिंह, अशोक गुप्ता, लालढांग के मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, मुकेश डबराल, बलवीर झंडवाल, श्रेष्ठ कुमार चौहान, जगपाल सिंह, विनोद सैनी, बृजमोहन पोखरियाल आदि मौजूद रहे।