फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress workers were called upon to surround Lok Bhavan.

Haridwar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोकभवन घेराव का किया आह्वान

Sat, 14 Feb 2026 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
Congress workers were called upon to surround Lok Bhavan.
ज्वालापुर में बैठक करते कांग्रेस के कार्यकर्ता । स्रोत:पार्टी
हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस कमेटी देहरादून के आह्वान पर 16 फरवरी को लोभवन घेराव को लेकर शनिवार को ज्वालापुर गुघाल रोड पांडेवाला में बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से घेराव में जुटने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

पूर्व राज्य मंत्री डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि यह रैली उत्तराखंड की नाकाम भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस की ओर से आयोजित की गई है। सरेआम पूरे प्रदेश में खासकर राजधानी में भी हत्याएं व लूट हो रही है। यह प्रदेश सरकार नाकाम साबित हो चुकी है। इस सरकार को तुरंत बर्खास्त करने को लेकर लोकभवन का घेराव का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन

पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी व पूर्व विधायक प्रत्याशी राजवीर चौहान ने कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में अफसरशाही हावी हो गई है। कोई भी अधिकारी आम जनता की नहीं सुन रहा है। पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व पूर्व नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि आज जनता का इस सरकार से मोह भंग हो चुका है। इस दौरान वीरेंद्र रावत, किरणपाल वाल्मीकि, पूनम भगत, मकबूल कुरैशी, बालेश्वर सिंह, फुरकान अली एडवोकेट, चौधरी बलजीत सिंह, अनिल भास्कर, राजीव चौधरी, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed