{"_id":"69d675b0abca5a8a89098d3a","slug":"congress-workers-staged-a-begging-protest-to-rebuild-the-road-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-147194-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कांग्रेसियों ने सड़क बनाने के लिए भीख मांगकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कांग्रेसियों ने सड़क बनाने के लिए भीख मांगकर किया प्रदर्शन
सड़क बनाने के लिए भीख मांगकर करते प्रदर्शन करते कांग्रेसी । स्रोत:पार्टी
Link Copied
कहा, सरकार के पास नहीं सड़क बनाने के लिए बजट
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल की क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण के लिए कांग्रेस ने भीख मांगकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क से आने जाने वालों से कटोरा लेकर भीख मांगी, ताकि, सड़क बनाई जा सके। इस अवसर पर कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के पास हरिद्वार की सड़कें बनाने के लिए बजट नहीं है। जनता को अपने पैसे खर्च कर क्षतिग्रस्त सड़क बनानी पड़ेगी। युवा कांग्रेस निवर्तमान जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। जिसके कारण पैसे की बंदरबांट हो रही है। जनहित के कार्य नहीं किए जा रहे हैं। लोग क्षतिग्रस्त सड़क पर चलकर चोटिल हो रहे हैं। पार्षद सुनील कुमार ने कहा कि पूरा शहर खोदकर छोड़ दिया गया है। बारिश में जगह जगह गड्ढों में पानी, कीचड़ हो गया है। सरकार के पास पैसे की कमी है। इसलिए, भीख मांगनी पड़ रही है। इस मौके पर राजीव चौधरी, राकेश राजपूत, तेजप्रकाश साहू, धर्मवीर सैनी, कामेश्वर सिंह, हरद्वारी लाल, वसीम सलमानी, राहुल चौधरी, जेपी सिंह, समर्थ अग्रवाल, आशु श्रीवास्तव, दिव्यांश अग्रवाल, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।