{"_id":"5d65761e8ebc3e01431bee42","slug":"congress-s-march-against-drug-addiction-haridwar-news-drn317707243","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ कांग्रेस का पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ कांग्रेस का पैदल मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में नशा विरोधी अभियान चलाते हुए कांग्रेस के नेताओं ने ज्वालापुर में पैदल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधायक अंबरीष कुमार के नेतृत्व में जटवाड़ा पुल पर एकत्र हुए। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में है। शहर का भविष्य बर्बाद हो रहा है। समाज के चंद जरायम पेश लोग चंद सिक्कों के लालच में समाज का विनाश करने पर आमादा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी के नेता नशाखोरी पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने नगर निगम हरिद्वार के बायलॉज का भी पूरा उल्लंघन हो रहा है। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पार्षद हाजी शहाबुद्दीन व सुहैल अख्तर ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक नशे के तस्करों का जाल बिछा है। झबरेड़ा शराब कांड के बाद भी इनकी आंख नहीं खुली है। पैदल मार्च में पार्षद इसरार सलमानी, मुरली मनोहर, बलराम राठौर, नईम कुरैशी, इरफान अंसारी, जसवंत चौहान, वरुण बालियान, अंकित चौहान, सुनील कड़च्छ, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, जफर अब्बासी, सचिन अग्रवाल, रवि बहादुर, राजीव भार्गव, सद्दीक गाढ़ा, विकास कुमार, मेहरबान खान, नीरज मंगल, महावीर वशिष्ट, गवाक्ष जोशी, अनिल शर्मा, विशाल खैरवाल, विशाल राठौर आदि शामिल हुए।