फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress Protests at City Magistrate's Office

Haridwar News: सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Sat, 04 Jul 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sat, 04 Jul 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Congress Protests at City Magistrate's Office
- पेपर लीक और भर्ती घोटाले का लगाया आरोप
विज्ञापन

हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी की ब्लॉक कमेटी ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर लगातार हो रहे पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक, परीक्षाओं के निरस्तीकरण, भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही देरी और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ का कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी और ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा ने कहा कि वर्षों की कठिन मेहनत और अथक परिश्रम के बावजूद देश के प्रतियोगी परीक्षार्थियों के बार-बार पेपर लीक व रद्द होने से युवाओं का सरकारी संस्थाओं पर विश्वास लगातार कमजोर हो रहा है। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान और प्रदेश महासचिव वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। इस मौके पर अंजू मिश्रा, राजीव भार्गव, तीर्थ पाल रवि, हिमांशु गुप्ता, नौमान अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, पुनीत कुमार, कैलाश भट्ट, उत्कर्ष वालिया, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed