फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress is coming to power, I am not in any race: Yashpal

कांग्रेस सत्ता में आ रही है, मैं किसी दौड़ में नहीं: यशपाल

Thu, 30 Dec 2021 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Congress is coming to power, I am not in any race: Yashpal
खड़खड़ी स्थित जयराम आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का स्वागत करते कांग्रेस के पदाधिक - फोटो : HARIDWAR
पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य बृहस्पतिवार को हरिद्वार पहुंचे। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रदेश महासचिव डा. संजय पालीवाल और ब्रहमस्वरूप ब्रह्मचारी ने उनका स्वागत किया। आर्य ने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। वह मुख्यमंत्री या किसी भी दौड़ में नहीं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अनुसूचित जाति के चेहरे को सीएम बनाने की बात कही भी है तो यही प्रजातंत्र की खूबी है। कांग्रेस एससी, शोषित, अल्पसंख्यकों की ध्वजवाहक है।
विज्ञापन

खड़खड़ी स्थित जयराम आश्रम पहुंचे यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश की तस्वीर बदलने जा रही है। इसकी शुरुआत हरिद्वार से होगी। माहौल पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में है। हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करोड़ों की घोषणाओं का जिक्र करते हुए आर्य ने कहा कि चुनाव से पहले घोषणा होती तो धरातल पर काम दिखाई देता। आचार संहिता लागू होने वाली है और इस तरह की घोषणाओं का कोई औचित्य नहीं है। जनता सब जानती है। भसबका साथ-सबका विकास का स्लोगन का कोई औचित्य नहीं है। सरकार का हर वादा टूट रहा है। बाजपुर में हुए हमले के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी आवाज दबाना चाहती है। हम डरने वाले नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान मेयर अनीता शर्मा, विमला पांडे महिला जिलाध्यक्ष, प्रदीप चौधरी पूर्व पालिका अध्यक्ष, धर्मपाल सिंह ग्रामीण जिलाध्यक्ष, यशवंत सैनी, रवि कश्यप, शुभम अग्रवाल, सुनील कुमार, पुरुषोत्तम शर्मा, सपना सिंह, गुलबीर सिंह चौधरी, राजवीर सिंह चौहान, कैलाश प्रधान, आशीष गोस्वामी, बादल गोस्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘मैं तो वापस आ गया, बाकी घुट महसूस कर रहे’
यशपाल आर्य ने कहा कि वह तो कांग्रेस में आ गए लेकिन बाकी भाजपा में घुटन और असहज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस में आना चाहते हैं उनकी भाव भंगिमा देखिए। उनकी घुटन सब जाहिर होती है।

कांग्रेस में शामिल हुए संघ से जुड़े हेमंत शर्मा
कांग्रेस सेवा दल के शहर अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी के नेतृत्व में चार दशकों से आरएसएस से जुड़े कनखल निवासी हेमंत शर्मा कांग्रेस में शामिल हो गए। भूपतवाला स्थित श्री राधा कृष्ण धाम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने हेमंत शर्मा को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। हेमंत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर वे कांग्रेस में आए हैं। कांग्रेस ही देश को बचा सकती है। नितिन यादव यदुवंशी ने कहा कि भाजपा और संघ की खोखली नीतियों की पोल धीरे-धीरे खुल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed