फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress burnt the effigy of former CM

Haridwar News: कांग्रेस ने फूंका पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला

Wed, 14 Jun 2023 01:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Congress burnt the effigy of former CM

विज्ञापन
कांग्रेस कायर्कर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के हत्यारे को राष्ट्रभक्त बताकर त्रिवेंद्र सिंह रावत से पूरे देश का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा का दोहरा चरित्र जनता के सामने आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री को अपने बयान पर देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।



महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि भाजपा के लोग विदेशों में जाकर महात्मा गांधी का महिमामंडन करते हैं। लेकिन अपने देश में महात्मा के हत्यारे नाथूराम गोडसे का राष्ट्रभक्त बताते हैं। पार्षद राजीव भार्गव और नगर अध्यक्ष अंकित चौहान ने कहा कि देश में गांधी के हत्यारों के विचारों के लिए कोई जगह नहीं है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजबीर सिंह और सोम त्यागी ने कहा कि भाजपा के लोग हिंसा में विश्वास रखने वाले गोडसे का राष्ट्रभक्त बताकर देश का अपमान कर रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता नईम कुरैशी और इरफान अंसारी ने कहा कि हम गांधी के अनुयायी हैं और उनके हत्यारों का महिमामंडन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरन करतार सिंह खारी, पार्षद इसरार सलमानी, रियाज अहमद, महावीर वशिष्ठ, सुहेल कुरैशी, पार्षद प्रतिनिधि तहसीन अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, पुनीत कुमार, विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस तुषार कपिल, शुभम जोशी, नितिन तेश्वर, अथर अंसारी, हरजीत सिंह, समर्थ अग्रवाल, विजय प्रजाप, जतिन हाण्डा, तरूण व्यास, राकेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed