{"_id":"6af9a0b9bd17cee1290bb32f","slug":"commuters-navigating-potholes-on-the-bahadarabad-alipur-road-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-156663-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बहादराबाद-अलीपुर की सड़क पर गड्ढों में राह तलाश रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बहादराबाद-अलीपुर की सड़क पर गड्ढों में राह तलाश रहे लोग
Sun, 15 Nov 2026 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sun, 15 Nov 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
- निर्माण की गुणवत्ता पर भी उठ रहे सवाल
बहादराबाद। अलीपुर, रोहालकी किशनपुर, अहमदपुर ग्रांट, सहदेवपुर समेत आदि गांवों और कस्बा लक्सर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का हाल बदहाल है। सड़क बने कुछ महीने भी नहीं बीते और जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बहादराबाद और अलीपुर के पास सड़क की हालत ऐसी है कि वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ता है।
इस मार्ग पर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज और पुराने रईस मील के पास बने गहरे गड्ढों से लगातार हादसों की आशंका बनी हुई है। क्षतिग्रस्त सड़क के कारण लोग आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों को आवागमन करना पड़ता है। सड़क से वाहन गुजरने पर धूल का गुबार उड़ता है। इससे राहगीरों को सांस लेने में परेशानी होती है। आंखों में धूल जाने से भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने सुध नहीं ली। संबंधित विभाग की ओर से कराए गए निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- बोले लोग
संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस समस्या को आगामी किसान दिवस में प्रमुखता से उठाया जाएगा।
पवन चौहान, किसान नेता
-- -- -- -- -- -- -- -- -कई बार शिकायत के बावजूद अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग और जिलाधिकारी से मुलाकात की जाएगी। प्रियव्रत, प्रदेश अध्यक्ष, विश्व दलित संगठन
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -राष्ट्रीय इंटर कॉलेज और पुराने रईस मील के पास गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। सड़क की जल्द मरम्मत होनी चाहिए। मास्टर गजेंद्र सिंह
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -नाली ना होने से पानी सड़को पर जाने के कारण सड़क में गड्ढों की समस्या उत्पन्न हुई है। जल्द ही गड्ढों को ठीक और नाली निर्माण का कार्य जाएगा, ताकि, लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
दिनेश चौहान
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बोले जिम्मेदार
संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिलेभर में गड्ढा मुक्त अभियान चलाकर सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए।
मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी, हरिद्वार