{"_id":"6eb4c81c67a9cf547548441a39ea1616","slug":"collect-batteries-made-rickshaw-licenses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनवा लीजिए बैटरी रिक्शा का लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनवा लीजिए बैटरी रिक्शा का लाइसेंस
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 28 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। बैटरी रिक्शा चालकों के लाइसेंस बनने का काम शुरू हो गया है। एआरटीओ कार्यालय में शनिवार को लाइसेंस बनवाने वालों की भारी भीड़ जुटी। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस के कोई बैटरी रिक्शा नहीं चला पाएगा।
विज्ञापन
एआरटीओ मनीष तिवारी ने बताया कि बैटरी रिक्शा चालकों के लिए अलग से लाइसेंस बनवाना होगा। यहां के मूल निवासी इसके पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि बैटरी रिक्शा का परमिट भी उन्हीं लोगों को दिया जाएगा जिसके पास लाइसेंस होगा। एनआईसी की ओर से वेबसाइट पर बैटरी रिक्शा की श्रेणी भी डाल दी है। पुराने ड्राइविंग लाइसेंस पर कोई बैटरी रिक्शा नहीं चला पाएगा।
विज्ञापन
बैटरी रिक्शे के रूट
दक्ष मंदिर से शंकराचार्य चौक तक।
शंकराचार्य चौक से देवपुरा चौक तक।
टिबड़ी से सेक्टर चार, भेल चौक-शिवालिक नगर के अंदर।
सिंहद्वार से दक्ष मंदिर वाया लक्सर मार्ग।
सफेद कागज पर मिलेगी आरसी
परिवहन विभाग में जिन वाहनों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है उन्हें सफेद कागज पर आरसी का प्रिंट दिया जा रहा है। ए फोर साइज के सफेद कागज पर काली स्याही से आरसी का प्रिंट दिया जा रहा है। जो वाहन पूर्व में पंजीकृत होते आए हैं। उनकी आरसी (रजिस्टे्रशन कॉपी) रॉयल बांड के मोटे कागज पर प्रिंट होती आई है। साथ ही रजिस्ट्रेशन की काफी में पृष्ठभाग में उत्तराखंड परिवहन विभाग लिखा रहता था।
विज्ञापन