फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   colleagues sued for teacher suicide dead body found in hotel room

हरिद्वार: शिक्षिका की आत्महत्या में तीन सहकर्मियों पर मुकदमा, होटल के कमरे में मिला था शव

Sun, 10 Oct 2021 10:17 AM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 10 Oct 2021 10:17 AM IST
सार

सुसाइड नोट के आधार पर तीनों सहकर्मियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर कृष्णा रानी भोरिया, डॉ. बिंदु आनंद और ऊषा रानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
colleagues sued for teacher suicide dead body found in hotel room
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंबाला के महिला पॉलीटेक्निक की प्रवक्ता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उनके बेटे की शिकायत और सुसाइड नोट के आधार पर एचओडी समेत तीन सहकर्मियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुताबिक, गांव आसौदा टोडरान, थाना खास, जिला झज्जर, हरियाणा निवासी अर्पण ने तहरीर देकर बताया कि उनकी मां सविता अंबाला के कल्पना चावला सरकारी महिला पॉलीटेक्निक में वर्ष 2009 से लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस की प्रवक्ता थीं। आरोप है कि संस्थान में कार्यरत इंग्लिश की लेक्चरर कृष्णा रानी भोरिया, एचओडी लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन डॉ. बिंदु आनंद और लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस की लेक्चरर ऊषा रानी करीब चार वर्षों से उनकी मां को तरह-तरह से परेशान कर प्रताड़ित कर रहे थे। इसके बारे में डेढ़ वर्ष पहले उनकी मां ने परिवार और रिश्तेदारों को बताया था। उनकी तीनों महिला सहकर्मियों को कई बार समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आईं।
विज्ञापन


फंदे पर लटका मिला शव
अर्पण का कहना है कि एक अक्तूबर को उनकी मां सविता हरिद्वार घूमने की बात कहकर घर से आई थीं। चार अक्तूबर को उन्हें हरिद्वार पुलिस से सूचना मिली कि उनकी मां का शव होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला है। उन्होंने मामा कुलदीप, दिनेश और अनिल के साथ हरिद्वार पहुंचकर पुलिस से जानकारी ली। पोस्टमार्टम कराने के बाद अर्पण ने मां का अंतिम संस्कार किया। इसके बाद सुसाइड नोट के आधार पर तीनों सहकर्मियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर कृष्णा रानी भोरिया, डॉ. बिंदु आनंद और ऊषा रानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed