फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   CM trapped in a triangular fight

त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे सीएम

Wed, 15 Feb 2017 10:03 PM IST
राजेश शर्मा हरिद्वार।
राजेश शर्मा हरिद्वार। Updated Wed, 15 Feb 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हॉट सीट मानी जा रही हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट पर कांग्रेस का सबसे बड़ा चेहरा सीएम हरीश रावत त्रिकोणीय मुकाबले में फंस गए हैं। परिणाम क्या होगा यह तो 11 मार्च को ही पता चलेगा, लेकिन मतदान के दौरान जो रुझान दिखाई दिया उसमें बसपा और भाजपा ने सीएम की जोरदार घेराबंदी की है। इस सीट पर बेहद करीबी मुकाबला होगा। लोग चौकाने वाले परिणाम की उम्मीद ही कर रहे हैं।

 एक तरफ बिजनौर की सीमा से सटी और दूसरी तरफ लक्सर तक जुड़ी इस सीट पर सीएम हरीश रावत के खुद चुनावी मैदान में आने के बाद से ही रोचक मुकाबले की संभावना जताई जा रही थी। कांग्रेसियों को जहां सीएम के बड़े नाम और चेहरे का सहारा पहले ही दिन से नजर आ रही थी वहीं भाजपा ने इस सीट पर करो या मरो की जंग बनाकर पूरी ताकत झोंकने की रणनीति बनाई थी। इसके लिए सभी संसाधन और बड़े चेहरे भी हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में उतारे। मतदान के दिन पूरे विधानसभा क्षेत्र में जो रुझान देखने को मिला उसके अनुसार इस सीट पर कड़ा मुकाबला होने के आसार नजर आ रहे हैं। सीएम हरीश रावत को त्रिकोणीय मुकाबला करना पड़ रहा है। मुस्लिम और पर्वतीय वोट बैंक के कारण कांग्रेस को जहां सबसे ज्यादा समर्थन मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही थी वहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। गैंडीखाता गुर्जर बस्ती में इन दोनों दलों के बीच बसपा ने भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। श्यामपुर कांगड़ी, सजनपुर पीली, टाटवाला, बहारपीली, चमरिया, रसूलपुर, मीठीबेरी आदि गांव में भी मुकाबला आमने सामने का दिखाई दिया तो चंडीघाट पुल के नीचे स्थित बस्तियों में भी भाजपा-बसपा ने कांग्रेस की अच्छी घेराबंदी की है।
विज्ञापन


लक्सर पट्टी के गांवों में बसपा मजबूत फैक्टर के रूप में दिखाई दी।  इब्राहिमपुर, धनपुरा, एक्कड़ खुर्द आदि में कांग्रेस के पक्ष में ज्यादा माहौल था। फेरुपुर जैसे बड़े गांव में भाजपा और कांग्रेस के बीच संघर्ष नजर आया तो रानीमाजरा, टिकोला, शाहपुर में भाजपा और बसपा ने कांग्रेस की घेराबंदी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। तीनों ही दलों के अपने-अपने दावे हैं। भाजपा की ओर से यहां लगातार डेरा जमाए रहने वाले सांसद रमेश पोखरियाल ने हरिद्वार ग्रामीण सीट पर भारी मतों से अपने प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद के जीतने का दावा किया है। तो वहीं पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम हरीश रावत ने हरिद्वार ग्रामीण समेत पूरे जिले और प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में रुझान बताते हुए जीत का दावा किया। बसपा के प्रत्याशी मुकर्रम अंसारी ने दावा किया कि हरिद्वार ग्रामीण की जनता ने स्थानीय को चुना है। उनकी जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि मोदी मैजिक और हरीश रावत के नाम का हरिद्वार ग्रामीण की जनता पर कोई असर नहीं दिखा। बरहाल अब सभी प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो जाने के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है। और सभी लोग 11 मार्च की तरफ देखने लगे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed