फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Clean India campaign to push the team reached

स्वच्छ भारत अभियान को गति देने पहुंचा दल

Sat, 11 Feb 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 11 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को गति देने तथा हरिद्वार और अहमदाबाद में स्वच्छ भारत अभियान के लिए प्रचार-प्रसार करने के लिए अखिल भारतीय ढाट महेश्वरी समाज का एक दल  भवानी शंकर हीरालाल के नेतृत्व में हरिद्वार पहुंचा।


हरकी पैडी पर तीर्थ पुरोहित पं. ब्रह्मदत, यज्ञ दत की अगुवाई में हरकी पैडी पर दल के सदस्यों को गंगा पूजन करवाया। अहमदाबाद से आए श्रद्धालुओं ने स्वच्छ गंगा-निर्मल गंगा तथा स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग देने के लिए संकल्प लिया। गुजराती दल के संयोजक भवानी शंकर हीरा लाल ने बताया कि वे  वर्ष में तीन बार हरिद्वार आकर धार्मिक अनुष्ठान करते हैं वहीं अपने समाज के युवाओं के साथ हरकी पैडी तथा अन्य गंगा घाटों पर सफाई अभियान में भी चलाते हैं।  इस अभियान की विशेषता यह है कि हर बार गुजरात के विभिन्न शहरों से युवा, पुरुष-महिलाएं बड़ी संख्या में स्वेच्छा से हरिद्वार में आकर गंगा जी की सेवा और अपने शहर में जाकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करती हैं। हरकी पैड़ी पर आयोजित संकल्प सभा में दिलीप भाई, रोहित भाई, जितेंद्र भाई मेहता, प्रेमलता बेन, अंजना बेन, तेजस्वनी बेन आदि ने गुजरात से आए  युवक-युवतियों को गंगा जी की निर्मलता बनाए रखने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग देने का संकल्प दिलवाया। श्री गंगा सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी एवं पदाधिकारियों ने गुजरात तीर्थयात्रियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed