फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Classes will run in Haridwar through Gurushala app

गुरुशाला एप के जरिए हरिद्वार में चलेंगी कक्षा

Sun, 02 Oct 2022 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:48 PM IST
सार

चार दिवसीय बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई और विभिन्न गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन संस्था की ओर से गुरुशाला एप के माध्यम से कक्षा चलाई जाएंगी। प्रगति मैदान दिल्ली में चल रहे आईएमसी 2022 में इन कक्षाओं का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। पूरे भारत से कुल पांच राज्यों का संस्था की ओर से चयन किया गया।

विज्ञापन
Classes will run in Haridwar through Gurushala app

विस्तार

चार दिवसीय बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई और विभिन्न गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन संस्था की ओर से गुरुशाला एप के माध्यम से कक्षा चलाई जाएंगी। इसके लिए देश के पांच राज्यों में से उत्तराखंड के इकलौते हरिद्वार को चुना गया है।
विज्ञापन

कक्षाओं के संचालन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिल्ली में 5 जी नेटवर्क के शुभारंभ को लेकर आयोजित प्रसारण को यहां के बच्चों को दिखाया गया। प्रगति मैदान दिल्ली में चल रहे आईएमसी 2022 में इन कक्षाओं का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। पूरे भारत से कुल पांच राज्यों का संस्था की ओर से चयन किया गया। जिनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, नागालैंड और तेलंगाना शामिल हैं।
विज्ञापन

कक्षाएं हरिद्वार आचार्यकुलम में चार अक्तूबर तक प्रतिदिन चलेंगी। गुरुशाला एक टीचर कैपेसिटी बिल्डिंग वेबसाइट और ऐप्लीकेशन है। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के कार्यक्रम आयोजक आनंद मिश्र ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य स्कूली शिक्षकों और छात्रों की क्षमता और कौशल का निर्माण करना है। ताकि छात्रों के सीखने के स्तर को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने के लिए डिजिटल तकनीक का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed