{"_id":"61a8dbf0b9e6fb4c374e877f","slug":"classes-started-in-new-degree-college-haridwar-news-drn397657229","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय डिग्री कॉलेज संचालन को मुफ्त में मिले पांच कमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय डिग्री कॉलेज संचालन को मुफ्त में मिले पांच कमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला में राजकीय डिग्री कॉलेज को अस्थायी रूप से संचालित करने के लिए पांच मिल गए हैं। विभाग को केवल रंग-रोगन, बिजली बिल और साफ सफाई करनी होगी। डिग्री कॉलेज में अब 55 छात्र-छात्राएं प्रवेश ले चुकी हैं और बृहस्पतिवार से शिक्षण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
भूपतवाला में डिग्री कॉलेज को स्वीकृति दी गई है। कॉलेज का भवन बनने तक पहले कमल दास की कुटिया में कॉलेज का स्थायी रुप से संचालन कर दिया गया था। बाद में कमल दास कुटिया के संतों और प्रशासन में सहमति नहीं बन पाई थी। इसके कारण कॉलेज को संचालित करने का पेंच फंस गया था। अब मोहनानंद आश्रम में संचालित किया जा रहा है। आश्रम में पांच कमरे निशुल्क रूप से दे दिए गए हैं।
एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि पांच कमरों में अस्थायी तौर कक्षाएं संचालित करने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी की जाएगी। ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या न आए। उन्होंने कॉलेज संचालित करने के लिए आश्रम के पांच कमरे देने के लिए श्रीमहंत रविंद्रपुरी की सराहना की। उधर, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि बृहस्पतिवार तक कॉलेज में 55 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है। कॉलेज में क्लासों में शिक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया कि बीए व बीकॉम का वार्षिक शुल्क मात्र 1386 और प्रयोगात्मक विषयों के साथ बीए करने का शुल्क 1686 निर्धारित किया गया है।