फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   City immersed in celebrations, everyone said happy new year

जश्न में डूबा शहर, हर कोई बोला हैप्पी न्यू ईयर

Wed, 01 Jan 2020 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
City immersed in celebrations, everyone said happy new year
नववर्ष के उत्साह में कार्यक्रम करते हुए बच्चे एवं उनके परिजन। - फोटो : HARIDWAR
नए साल के जश्न के मद्देनजर मंगलवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में देर रात कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। शहर के प्रमुख होटलों और रेस्टोरेंट्स में युवाओं के अलावा हर आयु वर्ग के लोग झूमते गाते दिखाई दिए। वहीं, नए साल के आगमन की खुशी में मंदिरों और आश्रमों में भजन-कीर्तन का आयोजन भी सुबह से लेकर देर रात तक होता रहा है। इसके अलावा शहर के पुराने इलाकों में लोगों ने मिलजुल नए साल के उपलक्ष्य में सामूहिक जश्न का आयोजन किया। रात 12 बजे के बाद लोगों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर नए साल की शुभक ामनाएं दी।
विज्ञापन

जश्न से गुलजार रहा सिडकुल
यहां स्थित होटलों और रेस्टोरेंट्स में नए साल का जश्न पूरे उल्लास और मस्ती के साथ मनाया गया। यहां शहर के आसपास इलाकों से भी काफी संख्या में लोग आए थे। नए साल की जश्न की तैयारियों को लेकर होटल संचालकों ने एक हफ्ते पहले से ही तैयारियां शुरु कर दी थी। शहर के पॉश इलाकों में शुमार रानीपुर मोड़ भी नए साल के जश्न से सराबोर नजर आया। यहां लोगों ने मिलजुल कर डांस पार्टी का आयोजन किया। देर रात तक सभी आयु वर्ग के लोग डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। नए साल की खुशी में लोगों ने लजीज व्यंजन और मिठाईयों का लुत्फ उठाया। महिलाओं और बच्चों के लिए डांस, सिंगिग और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ। वहीं, बुजुर्गो के लिए अंताक्षरी का आयोजन हुआ। रात 12 बजते ही सभी लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नए साल की बधाई दी।
विज्ञापन

चीला क्षेत्र में नया साल मनाने पहुंचे सैलानी
नए साल का जश्न मनाने के लिए देश के अलग-अलग शहरों से आए सैलानियों ने शहर के बीच जंगलों से घिरे चीला क्षेत्र का भी रुख किया। यहां दिनभर सैलानी फोटोशूट कराते और सेल्फी लेते नजर आए। शाम होते ही सैलानियों ने अपने होटल पहुंचकर नए साल का जश्न मनाया। सैलानियों को लुभाने के लिए कई जगहों पर लाइटों और फूलों से भी सजाया गया था। सैलानियों ने नए साल के जश्न से पहले शहर के बाजारों से जमकर खरीददारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed