फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Citizens will no longer have to wait for hours

अब शहरवासियों नहीं करना होगा घंटों बिजली का इंतजार

Sun, 30 Aug 2020 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Citizens will no longer have to wait for hours
हरिद्वार में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था हाईटेक होने जा रही है। अब स्थानीय विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी खामी के चलते आपूर्ति बंद होने पर लोगों को घंटों बिजली का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। महज दस मिनट में दूसरे उपकेंद्र से आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

भूमिगत विद्युत लाइन परियोजना का काम पूरा होने के बाद शहर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। भी तक स्थानीय विद्युत उपकेंद्र में ओवरलोड, ट्रिप और लाइन में बड़े फॉल्ट की स्थिति में घंटों तक बिजली गुल हो जाती है। गर्मियों के दौरान यह समस्या सबसे अधिक रहती है। गर्मी में पंखे, कूलर और एसी बंद होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। अब शहरवासियों को इस समस्या से निजात मिलने जा रही है। अब एक क्षेत्र की रिंगमेन यूनिट को निकटतम क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र से भी जोड़ा जा रहा है। इससे स्थानीय विद्युत उपकेंद्र बंद होने पर दूसरे उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। विद्युत आपूर्ति को दोबारा चालू करने केवल दस मिनट का समय लगेगा।
विज्ञापन

-------------------
विद्युत लाइन फॉल्ट खोजने में नहीं करना होगा मश्क्कत
ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारियों को लाइनों में फाल्ट को खोजने के लिए घंटों मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। विभाग ने एक मोबाइल फॉल्ट लोकेटर मशीन खरीदने की योजना बनाई है। इसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। इस मशीन से किसी भी क्षेत्र की विद्युत लाइन में फॉल्ट का आसानी से पता लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
भूपतवाला और लालजीवाला उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू
ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता राहुल चानना ने बताया कि भूपतवाला क्षेत्र के उपकेंद्र को पहले ही भूमिगत विद्युत लाइन से जोड़ दिया गया है। भीमगोड़ा, खड़खड़ी और भूपतवाला क्षेत्र में नई लाइन से आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि बीते शनिवार को लालजीवाला उपकेंद्र भी भूमिगत विद्युत लाइन से जुड़ गया। यहां से रोड़ी बेलवाला, हरकी पैड़ी, अपर बाजार और मायापुर क्षेत्र में आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि बैरागी कैंप, मायापुर, कनखल, गुरुकुल और आर्यनगर उपकेंद्र भी 15 अक्तूबर योजना से जुड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed