{"_id":"577ff0e64f1c1bd2707fb133","slug":"christening-party-clashed-kaushik-and-celibate","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामकरण पार्टी में भिड़े कौशिक और ब्रह्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामकरण पार्टी में भिड़े कौशिक और ब्रह्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। शहर विधायक मदन कौशिक और नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी के बीच नामकरण पार्टी में तीखी बहस हो गई। मुख्यमंत्री हरीश रावत के नगर निगम के प्रति दुर्भाव के आरोप को लेकर मदन कौशिक की ओर से की गई टिप्पणी पर सतपाल ब्रह्मचारी ने मदन कौशिक के नगर विकास मंत्री रहते हुए किए गए विकास कार्य पर सवाल कर लिया। जैसे-तैसे दोनों का मामला निपटा।
विज्ञापन
मध्य हरिद्वार में कांग्रेस के नामित पार्षद सचिन बेनीवाल के बेटै का नामकरण कार्यक्रम था। कार्यक्रम में खाना खाने के दौरान विधायक मदन कौशिक और पूर्व चेेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी आपस में बातचीत करने लगे। सतपाल ब्रह्मचारी ने मदन कौशिक से मेयर मनोज गर्ग की दाढ़ी बढ़ाए जाने को लेकर पूछ लिया कि दाढ़ी कितनी और बढ़ेगी। इस पर मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर नगर निगम के विकास में बाधा डालने का आरोप जड़ दिया। विधायक ने कहा कि सीएम किसी भी प्रस्ताव पर कार्य नहीं होने दे रहे हैं। इस पर सतपाल ब्रह्मचारी ने विधायक से पूछ लिया कि जब वह नगर विकास और पर्यटन मंत्री थे तो उन्होंने नगर निगम को क्या दिया। इसको लेकर मदन कौशिक नाराज हो गए और दोनों में आपस में बहस होने लगी। मामला बढ़ता देख सचिन बेनीवाल बीच में आए। इसके बाद मदन कौशिक वहां से चले गए।
विज्ञापन
--------------------------
मेयर की दाढ़ी बढ़ाने मामले पर विधायक मदन कौशिक से वार्ता हुई तो उन्होंने कह दिया कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस सरकार रहेगी मेयर की दाढ़ी नहीं कटेगी। कांग्रेस मुक्त की बात पर मैने विधायक को जवाब दिया। पुराने साथी है तो इस प्रकार की वार्ता होती रहती है।
विज्ञापन
- सतपाल ब्रहमचारी, पूर्व चेयरमैन।
मेयर मनोज गर्ग की दाढ़ी को लेकर वार्ता हुई तो मैने मुख्यमंत्री हरीश रावत के रहने तक दाढ़ी न कटने की बात कही थी। हॉटटॉक जैसी कोई बातचीत नहीं, सभी आपसी बातचीत हो रही थी। इसका कोई गलत अर्थ न निकाला जाना चाहिए।
- मदन कौशिक, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री।