{"_id":"5d66c3fc8ebc3e93ae3f18f8","slug":"children-will-study-on-computer-lab-and-modern-furniture-haridwar-news-drn3178176164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर लैब, आधुनिक फर्नीचर पर बैठकर करेंगे अध्ययन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर लैब, आधुनिक फर्नीचर पर बैठकर करेंगे अध्ययन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सरकारी स्कूल को तीन कंपनियों ने निजी स्कूल की तर्ज पर आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई हैं। इस स्कूल का जीर्णोद्वार कर बेहतर फर्नीचर, कंप्यूटर समेत पठन पाठन सामग्री दी। जिला शिक्षा अधिकारी ने इन कंपनियों के काम की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्य कराने की उम्मीद जताई।
देवपुरा चौक के पास राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-28 में बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सैनी ने फीता काटकर नए कार्यों का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने स्कूल में हुए कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने स्कूल में चार कंप्यूटर लगे होने के साथ पहचान कराने के उद्देश्य से लैब की दीवारों पर कंप्यूटर पार्ट्स के चित्रों को बेहतर बताया। कक्षा एक में बेहतर फर्नीचर के अलावा दीवारों पर फलों, पेड़ की आकृतियों और कार्टून बनाए गए हैं। गैलरी में माह और दिन के नाम अंग्रेजी में अंकित हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर और पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के चित्र बनाकर उनके बारे में लिखा गया है। यह सभी कार्य पैनासोनिक, एंकर कंपनी ने सीएसआर बजट से अभिप्रेरणा फाउंडेशन के सहयोग से स्कूल का जीर्णोद्वार किया। पैनासोनिक कंपनी के एचआर हेड सौरभ गुप्ता ने बताया कि यह काम तीन माह में पूरा कराया गया है। फाउंडेशन के संचालक दीपेश प्रसाद और पिंकी प्रसाद ने समस्त कार्यों के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अजय चौधरी, समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक डीएस भंडारी, प्रधानाध्यापक शिवाली, शिक्षिका वीना चमोली, रेखा रानी, बिलकिश खातून और पूर्व पार्षद कन्हैया खेवड़िया आदि रहे।