फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'Children should know the culture'

‘बच्चों को संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए’

Sun, 27 Dec 2020 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
'Children should know the culture'
सिख समाज के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादो के शहीदी दिवस पर क्विज प्रतियोगिता में छ - फोटो : HARIDWAR
कनखल स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी में सिख समाज के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों के शहीदी दिवस पर क्विज प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी जसलीन कौर, हर्षप्रीत, कंवल तनेजा, मनप्रीत कौर, प्रभलीनकौर, सिमर दर्गन, भानुप्रिया, वैष्णवी खत्री, भूवी, अर्चना, आराध्या, अमन,कशिश, कार्तिका, वैदेही आदि को मुख्य अतिथि की ओर से प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह दिए गए।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निर्मल संतपुरा आश्रम के परमाध्यक्ष संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि बच्चों को अपनी संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए। चार साहिबजादे जुझार सिंह, अजीत सिंह, फतेह सिंह, जोरावर सिंह ने अपने धर्म और कौम के लिए अपना बलिदान दे दिया। उन्हीं की याद में शहीदी दिवस मनाया जाता है। उन्होंने जुल्म के आगे झुकना मंजूर नहीं किया। गुरु गोबिंद सिंह का पूरा परिवार बलिदानी परिवार है। उनके बताए मार्ग पर चलकर मनुष्य अपना जीवन संवार सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम संचालक कंचन तनेजा ने बताया कि कॉलोनी में गुरुमुखी कि कक्षाओं का संचालन किया जाता है। बच्चे गुरुमुखी और गुरुओं के बारे में ज्ञान अर्जित करते हैं। बच्चो को चार साहिबजादों के बारे में भी बताया जाता है। इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष अमर कुमार, पार्षद रेणु अरोड़ा, परमिंदर सिंह गिल, बिट्टू, बलविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed