{"_id":"61daf9de9dc444762f017a0f","slug":"chief-electoral-officer-gave-instructions-to-the-officers-strict-adherence-to-kovid-guidelines-haridwar-news-drn401202850","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार प्रचारक के लिए 48 घंटे पहले लेनी होगी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार प्रचारक के लिए 48 घंटे पहले लेनी होगी मंजूरी
विज्ञापन
विधानसभा के चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक लेती उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने कलक्ट्रेट सभागार में विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही तैैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कहा कि किसी भी पार्टी को स्टार प्रचारक के कार्यक्रम के लिए कम से कम 48 घंटे पहले अनुमति लेनी होगी। अधिकारियों को कोविड गाइडलाइन का भी सख्ती के साथ पालन कराने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बताया गया कि 13 बूथ ऐसे चिह्नित हुए हैं, जहां 1250 से अधिक मतदाता हैं। इसके लिए उन्होंने अलग से व्यवस्था शीघ्र करने की बात कही। ऐसे में माना जा रहा है कि 13 और बूथ बनाए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने कहा कि कोविड गाइडलाइन की जानकारी सभी तक पहुंचे। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। रैली, जनसभाओं के लिए आयोग की ओर से स्थिति का आकलन करके आगे निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैदान, हाल आदि का पूरा डॉटा होना चाहिए। किस मैदान या हॉल की क्या क्षमता है, कहां प्रवेश द्वार और कहां निकास है। इसकी जानकारी अच्छे से होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि पहले चुनावी खर्च की सीमा तीस लाख 80 हजार थी, जो अब बढ़कर 40 लाख हो गयी है। इसी सीमा के भीतर ही चुनावी खर्च प्रत्याशियों की ओर से किया जाना है। उन्होंने कहा कि नामांकन फार्म ऑनलाइन भी उपलब्ध रहेगा। जहां पर नामांकन हो, उस कक्ष में पर्याप्त मात्रा में जगह होनी चाहिए। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी दी। बैठक के बाद उन्होंने प्रस्तावित मतगणना स्थल, शिव डेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-1 रानीपुर और मतदान स्थल ज्वालापुर इंटर कॉलेज ज्वालापुर का भी निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एएसडीएम विजय नाथ शुक्ल, भूमि अध्याप्ति अधिकारी संगीता कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।